इस फूल की खेती बना देगी करोड़पति, उस फूल के एक लीटर तेल की कीमत है 20 हजार रुपये – Business Ideas

Business Ideas: भारत में ज्यादातर किसान धान, गेहूं और कुछ दाल की खेती करते हैं जिस वजह से उनकी आय अधिक नहीं हो पाती है। इस वजह से वो हमेशा परेशान रहते हैं। कम आय होने की वजह से बहुत सारे लोग खेती छोड़कर शहर में काम करने लगे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आज के समय में खेती से पैसे नहीं कमाया जा सकता है।

अगर आप भी सिर्फ धान और गेहूं की खेती में लगे रहते हैं तो इससे कभी भी आपकी आय बढ़ने वाली नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे फूल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से कोई भी किसान करोड़पति बन सकता है। उस फूल की खेती करने के लिए थोड़ा पैसे जरुर निवेश करना पड़ेगा, लेकिन एक दिन उसे करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

   

जल्द शुरू करें जिरेनियम की खेती – Business Ideas

जिरेनियम एक तरह का फूल है जिसका उत्पादन देश के बहुत सारे किसान कर रहे हैं। अगर आप इसे बिजनेस के तौर पर खेती करते हैं तो इससे आप अच्छी इनकम कर पाएंगे। जिरेनियम फूल के पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हर जगह पर उगाया जा सकता हैं। यह एक ऐसा पौधा है जिसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस वजह से जिस स्थान पर कम बारिश होती है, वहां भी जिरेनियम की खेती की जा सकती है।

जिरेनियम फूल का क्या किया जाता है?

आप सोच रहे होंगे कि जिरेनियम फूल से क्या किया जाता है तो मैं आपको बता दूं कि इस फूल की मदद से तेल बनाया जाता है। जिरेनियम फूल के एक लीटर तेल की कीमत 20,000 रुपये है। जिरेनियम के फूल से बने तेल की सुगंध बिल्कुल गुलाब की तरह होती है, इस वजह से इसका इस्तेमाल सुगंधित साबुन बनाने, इत्र, ब्यूटी प्रोडक्ट्स तथा एरोमाथेरेपी में किया जाता है। इसी वजह से इसका तेल इतना महंगा बिकता है।

जिरेनियम की खेती में निवेश और कमाई

मैंने ऊपर बताया है कि जिरेनियम फूल के एक लीटर तेल की कीमत 20,000 रुपये है। यदि आप इसकी खेती करने जा रहे हैं तो इसमें आपको एक लाख रुपये तक निवेश करना पड़ेगा। जिरेनियम के पौधे को एक बार लगाने के बाद अगले 4-5 सालों तक लगातार उत्पादन देता रहेगा। इस वजह से आपको चार-पांच सालों तक इनकम होती रहेगी। जिरेनियम की खेती से देश के बहुत सारे किसान करोड़पति बन चुके हैं, इस वजह से आप भी इस खेती से करोड़पति बन सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें