“ये बंधन तो..” प्रेम प्रसंग का हैरतअंगेज किस्सा, महिला ने अपने ससुर से रचाई शादी, पति के रहते दोनों के बीच थे संबंध

प्रेम प्रसंग के कई अजीबगरीब किस्से रोज़ाना हमें सुनने को मिलते हैं। किसी भी उम्र के लोग समाज के तौर-तरीकों के परे जाकर शादी के बंधनों में बंध जाते हैं। बीते दिन बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां एक महिला ने अपने ससुर से शादी कर ली। यह पूरा वाकया भोरे थाना क्षेत्र का है। महिला चार बच्चों की मां है। उसके पति की 6 महीने पहले मौत हो गई थी। पूरे इलाके में इस विवाह को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो भी वायरल होने लगा है।

ट्रेन से कटकर हुई थी पति की मौत

   

महिला द्वारा अपने चचेरे ससुर के साथ विवाह करने की बात आने पर सनसनी मच गई। मामले की तह तक जाने पर जो बात निकल कर सामने आई वो ये थी कि महिला जिसका नाम सीमा देवी है, उसके पति ने 6 महीने पहले ही आखिरी सांसें ली थी। दरअसल ट्रेन से कटकर उसने अपनी जान गंवा दी।

इसके बाद सीमा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। अकेले ही वह चार बच्चों को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने पर मजबूर हो गई। हालांकि इसी दौरान अपने चचेरे ससुर के साथ सीमा प्यार के गुल खिलाने लगी। चाचा का नाम तूफानी साह है और करीब 4-5 महीनों से इन दोनों के आपस में संबंध थे।

जैसे ही इन दोनों के बीच इस हैरतअंगेज रिश्ते की जानकारी परिजनों को हुई, तो जमकर बवाल हुआ। इतना ही नहीं, यह मामला थाना तक पहुंच गया। सीमा के परिजन भोरा थाना में जाकर इस रिश्ते का काफी विरोध कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ सीमा अपने ससुर तूफानी साह पर शादी का दबाव बनाने लगी। आपसी सहमति से जब बात नहीं बनी, तो वह आखिरकार इस नतीजे पर आए कि दोनों ने थाना परिसर में ही शादी कर ली। थाना समीप एक मंदिर में दोनों ने फूल माला, सिंदूर व मिठाई मंगवाई। इसके बाद दोनों विवाह के पवित्र बंधनों में बंध गए।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें