टाटा का धमाकेदार ऑफर….! कंपनी इन कारों पर दे रही बंपर छूट, पैसों की बचत करने के लिए जल्द करें खरीदारी

अगर आप 2024 में नहीं कार खरीदना चाहते हैं तो आपको टाटा मोटर्स की कारों पर चल रहे ऑफर्स के बारे में पता होना चाहिए। मार्च में टाटा मोटर लगभग अपनी सभी कारों पर बंपर छूट दे रही है इनमें शामिल है टाटा टियागो, टाटा टिगोर और अल्ट्रोज। ये सभी फोर व्हीलर बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। साथ ही इनमें मिलने वाली बंपर छूट इनमें चार चांद लगा रही है। आईए जानते हैं डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल्स–

टाटा टिगोर को ख़रीदे कम कीमतों पर

टाटा तिगोर पर कंपनी की तरफ से 50,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही एक्सचेंज करने पर आपको ₹15000 का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त हो सकता है। बात करें फीचर्स की तो ये कार 1199cc के पावरफुल इंजन के साथ आती है, जो 72.41-84.48 bhp के पॉवर पर 113Nm से 95Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

   

इसके लेटेस्ट ऑफर की जानकारी के लिए आपको निजदीकी शोरूम में जाकर विजिट करना होगा। यहाँ पर आपको फाइनेंस और लेटेस्ट ऑफर संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। 

अल्ट्रोज का डिस्काउंट ऑफर

टाटा अल्ट्रोज के MY2023 मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। और पेट्रोल और CNG पर ₹15000 की ग्राहक छूट भी मिल रही है। लेटेस्ट ऑफर्स और डिस्काउंट के लिए आप नजदीकी शोरूम जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार में आपको 1199cc से 1497cc की क्षमता वाला इंजन मिल जायेगा। 

टियागो का डिस्काउंट ऑफर

टाटा टियागो का अगर 2023 का वेरिएंट खरीदा जाए तो इस पर कंपनी की तरफ से मैनुअल वेरिएंट के लिए 45,000 रुपये और AMT के लिए 35000 रुपये की छूट दी जा रही। टियागो के 2023 के CNG मॉडल पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 1199cc की क्षमता वाला सुपर पॉवर इंजन दिया गया है जो 72.41 के bhp पॉवर पर 6000 rpm का पॉवर प्रदर्शित करता है। ये डिस्काउंट ऑफर मार्च 2024 के लिए है इसलिए आपको डिस्काउंट खत्म होने से पहले पहले इन कारों को खरीद लेना चाहिए। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें