Chanakya Niti: 99% लोग रोजाना करते हैं ये गलतियां, समय रहते नहीं दिया ध्यान, तो जीवन में होगा भारी नुकसान

इंसान अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में कई ऐसी गलतियां करता है जिसके लिए उसे उम्रभर पछताना पड़ता है। न केवल ये गलतियां उसकी सफलता के आड़े आती हैं, बल्कि उसे तमाम संघर्षों के लिए बाध्य बना देती हैं। महान शिक्षक व नीतिशास्त्र के ज्ञानी आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में मनुष्य की उन्हीं सारी गलतियों को रेखांकित करने का काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने उन गलतियों को छोड़ने सहित सुधरने के भी कई उपाय बताए हैं। आज हम इस लेख में उन्हीं दोषों के बारे में जानेंगे, जिनका परित्याग व्यक्ति जीवन में सफल बन सकता है।

भूलकर भी कभी न करें ये बड़ी गलतियां

कहते हैं अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, मगर महान राजनीतिज्ञ व कुटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अकेले ही मौर्य सम्राज का आधार रखा। उन्होंने न केवल मगध के राजा धनानंद से अपने अपमानों का बदला लिया, बल्कि उसके पूरे साम्राज्य को उखाड़ फेंका। भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक आचार्य चाणक्य जिनका असली नाम विष्णुगुप्त है, उन्होंने अपनी एक किताब लिखी। इसके माध्यम से उन्होंने समाज का उद्धार किया। आज भी लोग उनकी नीतियों का अनुसरण कर अपना लाभ करते हैं। 

   

उस किताब में चाणक्य (Chanakya Niti) ने इंसानों की कई गलतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यदि मनुष्य उन दोषों को छोड़ दे, तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उसमें सबसे बड़ी गलती है समय पर अपने काम न करना। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को वक्त का पाबंद होना चाहिए। “काल करे सो आज कर” वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। जो भी मनुष्य समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लेता है, उसके जीवन में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

सच्चे मित्र की पहचान व पैसों का सही उपयोग

एक अच्छा मित्र 10 पुस्तकों के बराबर माना जाता है। यही वो व्यक्ति होता है जो निस्वार्थ भाव से आपके जीवन में होता है। परिस्थितियों जैसी भी हों, वह आपका साथ कभी नहीं छोड़ता। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने सच्चे मित्र की पहचान के लिए बताया कि सच्चा मित्र वहीं है जो बिना डरे आपको आपकी गलतियां बता सके। साथ ही जो व्यक्ति अपने निजी फायदे के लिए आपका नुकसान करवाए, आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार वो सच्चा मित्र नहीं होता।

इसके अलावा इंसान को अपने पैसों का सही उपयोग करना आना चाहिए। यानि उसकी जितनी आय है उसी हिसाब से उसका व्यय भी हो, तभी वह किसी भी तरह के आर्धिक नुकसान से बच पाता है। अन्य गलतियां जिनसे मनुष्य को बचना चाहिए उसमें यह है कि उसे कभी भी सीखना नहीं छोड़ना चाहिए और न ही मेहनत करने से बचना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति सफल होने के बाद मेहनत करना छोड़ देता है। ऐसे लोगों को भविष्य में संपत्ति के नुकसान का खतरा होता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें