Chanakya Niti: महिलाएं इस मामले में पति के सामने कभी न करें शर्म, वरना वैवाहिक जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Chanakya Niti: इस दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता पति और पत्नी का होता है। कहा जाता है कि पति पत्नी एक दूसरे का सहारा होते हैं। पार्टनर को अच्छे बुरे वक्त में एक दूसरे का साथ देना चाहिए। हालांकि ये रिश्ता भरोसे से चला सकता है। अगर इस रिश्ते में भरोसा नहीं तो इसकी बुनियाद वैसे ही है जैसे बिना पीलर के घर।

आचार्य चाणक्‍य ने राजनीति, अर्थशास्त्र के अलावा पारिवारिक और वैवाहिक जीवन को लेकर भी कई गुत्थियां सुलझाई है। उन्होंने अपने श्लोक में बताया है कि पत्नी को कुछ मामले में अपने पति से शर्मा नहीं आनी चाहिए।

   

पति के जिम्मेदारी का ध्यान रखना

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि पति की ज़िम्मेदारी है कि वह अपनी पत्नी की हर ज़रूरी चीज़ों का खासा ध्यान रखे। इसके अलावा पति को पत्नी की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। पत्नी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पति की ही होती है।

बुरे समय में पति का साथ देना

इसके अलावा पत्नी का पूरा फर्ज़ बनता है कि वे अच्छे बुरे हाल में अपने पति का साथ दे। यदि पत्नी इन मुख्य बातों का ख्याल रखे तोघर में लड़ाई झगड़ा होने की आशंका कम हो जाती है। हालांकि इन बातों का अगर पार्टनर ख्याल नहीं रखते हैं तो दोनों में कोई भी इन कामों की मांग कर सकता है।

प्रेम के सहारे पति को उम्मीद देना

इसके अलावा पत्नी का फर्ज़ बनता है कि अगर पति निराश या परेशान हो तो उसे प्रेम के सहारे उम्मीद दे। उसे ऐसे समय पर अपने पति पर जमकर प्यार लुटाना चाहिए। पत्नी को इन मामलों में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा पत्नि की बुनियादी चीज़ों पर ध्यान देना पति की ही ज़िम्मेदारी है। पत्नी को बुनियादी चीज़ों को पुर्ति करने के लिए पति से शर्म नहीं करनी चाहिए।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें