Indian Railway: ये है भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 4 दिन में 9 राज्य से होकर 4,189 KM की दूरी करता है तय

हर इंसान को सफर करना पसंद होता है। नई-नई जगहों पर जाकर वहां की सभ्यता व संस्कृति का अनुभव करने पर बेहद सुखद अनुभूति होती है। सफर का सबसे सस्ता व विश्वासपात्र माध्यम ट्रेन (Train) को माना जाता है। लंबी दूरी तय करने के लिए यातायात का यह प्राचीन साधन काफी आरामदायक होता है। आम आदमी के लिए यह एक वरदान माना जाता है। भारतीय रेलवे के अंतर्गत एक ऐसी ट्रेन (Train) चलती है, जो देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के रूप में जानी जाती है।

देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन (Train)

भारतीय रेलवे के प्रयासों से आज देश में असंख्य ट्रेनें चलती हैं। इनकी मदद से लोग मीलों का सफर कुछ ही घंटों में पूरा कर लेते हैं। बता दें कि हमारे देश का रेल नेटवर्क विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हालांकि आपको जानकर काफी अचरज होगा कि देश में सबसे अधिक दूरी तय करने का काम एक पैसेंजर ट्रेन (Train) करती है। इस ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस है।

   

विवेक एक्सप्रेस के पास 4 दिन के भीतर चार हजार किलोमीटर की यात्रा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपकी जानकारी हेतु बता दें कि इस ट्रेन की घोषणा 2011-12 रेल बजट के दौरान की गई थी। महान विद्वान व संत स्वामी विवेकानंद के की 150वीं जयंती पर इसका ऐलान पूरे देश में किया गया था। विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express) असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक की दूरी तय करती है।

इस ट्रेन (Train) की टाइमिंग व तमाम स्टेशन

विवेक एक्सप्रेस लंबी दूरी तय करने के लिहाज से पूरे विश्व में 24वें नंबर पर आती है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह ट्रेन (Train) 4189 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस दौरान वह देश के 9 राज्यों- असम, नागालैंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु का सफर तय करती है। इसके अलावा वह कुल 59 स्टेशनों पर रुकती है।

यह ट्रेन (Train) भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र को दक्षिणी क्षेत्र से जोड़ती है। डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और शनिवार) को चलती है। इसमें 19 कोच हैं जिसमें 3 एसी, 6 जनरल व 9 स्लीपर क्लास कोच है। ट्रेन में एक पैन्ट्री कार भी है। इस ट्रेन का नंबर 15905-15906 है और यह डिब्रूगढ़ से शाम 7.25 में खुलने के बाद रात 10 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें