भुने या भीगे हुए चने? जानिए सेहत के लिए इनमे से कौन सा चना फायदेमंद है?

चने आप भीगे हुए खाए या फिर भून खाए, आपकी सेहत के लिए दोनो ही फायदेमंद होते है लेकिन हाल ही में हमने जब यह सवाल डायटिशियन से पूछा तो उन्होंने जो हमें जवाब दिया उससे हम अंजान थे। उन्होंने हमें भीगे और भुने हुए चने से संबंधित कई ऐसी बात बताई है। जो आपको जानना भी काफी जरूरी है। तो चलिए शुरू करते है।

भीगे हुए चने है आपके सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

जैसे हमने आपको बताया कि भुने और भीगे हुए चने दोनों ही तरह के चने सेहत के लिए लाभकारी हैं। लेकिन, डॉक्टर के मुताबिक भीगे (अकुरित) चने अधिक फायदेमंद होते हैं।

   

ऐसा माना जाता है कि भीगे हुए चने में विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है साथ ही इस भीगे हुए चने में इसमें प्रोटीन की भी मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि इस भीगे हुए चने के सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं और साथ ही साथ इन भीगे हुए चने को पचना भी काफी आसान होता है।

वजन कम करने में भी माना जाता है फायदेमंद 

डॉक्टर के मुताबिक, यदि आप नियमित रूप से भीगे हुए चने का सेवन करते है तो इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। यहीं कॉम्बिनेशन आपकी जिम करने वाले लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित होता है।

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि भीगे हुए चने में पोटैशियम भरपूर मात्रा काफी अधिक होती है. जो को चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करती है। वहीं, इस भीगे हुए चने के सेवन से आपको अपने वजन को भी कम करने में भी मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या से दिलाता है छुटकारा

अगर आपको कब्ज़ की समस्या रहती है तो आप भीगे हुए चने का सेवन करके कब्ज की समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चने में आपको भरपुर मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है जो आपके हाजमे को दुरुस्त करने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। चना एक सूपर फूड है जो आपके डाइजेस्टिव एंजाइम को भी सक्रिय करने का काम करता है। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें