क्या कब्ज की वजह से आपके आंतों में गंदगी भर गई है? तो इन 5 सब्जियों का करें सेवन, फिर पेट हमेशा रहेगा साफ

आजकल की अनहेल्दी डाइट जैसे फास्ट फूड, जंक फूड आदि के सेवन लोगों को आमतौर पर कब्ज की परेशानी से जूझना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं जिससे शरीर में तरल पदार्थ की कमी एवं फाइबर की कमी हो जाती है जो कब्ज का एक बड़ा कारण बनता है।

यदि आप भी कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हमारे आलेख को अंत तक पढ़े जिसमें हम आपको ऐसी पांच सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके क्रॉनिक कब्ज के इलाज के साथ-साथ बढ़ते वजन को कम करने में भी आपकी सहायता करेंगी।

   

1. हरी मटर

यदि आप सर्दियों के मौसम में हरी मटर का सेवन करते हैं तो यह आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त करती है। हरी मटर में मौजूद भरपूर फाइबर बाउल को स्टिम्युलेट करते हैं। साथ ही इसमें इंसॉल्युबल और साॅल्युबल दोनों तरह के डाइटरी फाइबर्स भी होते हैं जो हमारी आंत को लाभकारी बैक्टीरिया का पोषण देते हैं। हरी मटर के सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसमें मौजूद इंसॉल्युबल फाइबर मल की मात्रा में जल अवशोषण कर मल को आसानी से बाहर निकालने के लिए आंतों को रेगुलेट भी करता है।

2. ब्रोकली

ब्रोकली के सेवन से भी कब्ज की समस्या दूर की जा सकती है। इसमें खाद्य फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं। एक ब्रोकली के सेवन से आपको लगभग 5 ग्राम फाइबर मिलता है। साथ ही यह आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास भी कराता है और आप अधिक खाने से बचे रहते हैं जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। कब्ज की समस्या से परेशान व्यक्तियों के लिए ब्रोकली को सूप, सलाद, सब्जी आदि के रूप में खाना लाभदायक होता है।

3. लौकी

यदि आप भी लगातार कब्ज की शिकायत से परेशान है तो लौकी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। लौकी फाइबर युक्त सब्जी होती है, यदि आप डेली लौकी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको पेट की कई समस्याओं जैसे पेट दर्द, ब्लोटिंग, जलन, अल्सर आदि से राहत मिल सकती है। लौकी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट अच्छे से साफ हो जाता है।

4. ब्रुसेल्स स्प्राउट

इस सब्जी का सेवन बहुत कम लोग करते हैं लेकिन जिन लोगों को भी कब्ज की समस्या है या उनका पाचन तंत्र बिगड़ा हुआ है तो ब्रुसेल्स स्प्राउट के सेवन से अपनी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। यह सब्जी देखने में बिल्कुल पत्ता गोभी जैसी लगती है लेकिन यह साइज में उससे छोटी होती है। इसके सेवन से पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

5. पालक और करेला

पालक और करेला तो ऐसी सब्जियां है जिनको खाने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही इनके सेवन से आप अपने कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। करेला हमारे खून को साफ करता है जिससे लिवर, किडनी व पाचन तंत्र पुष्ट रहते हैं। पालक में आयरन, फाइबर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। साथ ही आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकलने में भी बहुत सहायक होता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें