Free Mobile Yojana List 2023: फ्री मोबाइल योजना की नई लिस्ट हुई जारी, जल्द देखें लिस्ट में अपना नाम

Free Mobile Yojana List 2023: भारत के अलग-अलग राज्यों में वहां के लोगों के लिए कई तरह योजनाएं चलती है जिसमे से एक फ्री मोबाइल योजना भी है जिसका संचालन राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्कीम के माध्यम से राजस्थान के पात्र महिलाओं को बिल्कुल फ्री में स्मार्टफोन दिया जाता है।

अब राजस्थान सरकार ने Free Mobile Yojana List 2023 जारी कर दी है। इससे पहले भी एक बार इसकी सूची जारी की गई थी, लेकिन अब फ्री मोबाइल योजना की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर आपका नाम पहली सूची में नहीं आया था तो अब न्यू लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

   

Free Mobile Yojana List 2023

राजस्थान सरकार को लगा कि उनके राज्य में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पास आज के युग में भी स्मार्टफोन नहीं है। इस वजह से उन्होंने सोचा कि राजस्थान की पात्र महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जाए, इसी उद्देश्य से उन्होंने इस स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए जिन-जिन लोगों ने आवेदन किया था, उन्हें Free Mobile Yojana List 2023 अवश्य देखनी चाहिए। इसके बारे में आगे हमने इस लेख में बताया है।

यदि आपने अभी तक इस के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपको इसके बारे में सब कुछ मालूम होना चाहिए। Free Mobile Yojana का फायदा उठाने के लिए आपको अपने राज्य के ब्लॉक में जाना होगा। उसके बाद आप वहां से आवेदन कर पाएंगे। जब आप इसके लिए आवेदन कर देते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से आपको राज्य सरकार द्वारा एक एंड्राइड मोबाइल दिया जाएगा, जिसमे तीन सालों के लिए फ्री कॉलिंग एवं डाटा की सुविधा भी साथ में दी जा रही है। अगर आप इस स्कीम के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं तो आपको Free Mobile Yojana List 2023 के बारे में अवश्य जानना चाहिए।

Free Mobile Yojana की पात्रता क्या है?

फ्री मोबाइल योजना की दूसरी लिस्ट के बारे में जानने से पहले आपको हम यह बता देते हैं कि इस स्कीम का लाभ कौन-कौन ले सकता है तथा इस योजना के लिए सरकार द्वारा क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है :-

  • इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान की महिलाएं और लडकियां उठा सकती है।
  • क्योंकि इसकी शुरुआत राजस्थान सरकार ने की है।
  • Free Mobile Yojana का लाभ विधवा एवं विकलांग महिलाएं ले सकती है।
  • सरकारी स्कूल में 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की लड़कियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • जो लडकियां कला वाणिज्य विज्ञान से पढ़ाई कर रही है उसे भी इसका लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाली लड़कियां भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • जिन महिलाओं ने साल 2022- 23 में मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिनों तक काम किया है उसे भी इसका लाभ मिलेगा।
  • वहीं जिन महिलाओं ने साल 2022-23 में कम से कम 50 दिनों तक इंदिरा गांधी शहर रोजगार योजना के तहत काम किया है।

Free Mobile Yojana List 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

आगर आपने पहले ही फ्री मोबाइल योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब आप इसकी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है :-

  • अब आप सबसे पहले chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाइए।
  • उस वेबसाइट की होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” का विकल्प दिखेगा।
  • आपको आपको उस बॉक्स में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
  • फिर आपको सामने लाल कलर के सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमे दिखाया जाएगा कि आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा या नहीं।
  • यदि आप Free Mobile Yojana के पात्र पाए जाते हैं तो वहां पर YES लिखा दिखेगा।
  • वहीं जो लोग इसके पात्र नहीं हैं उन्हें No लिखा दिखाई देगा।
  • इस प्रक्रिया के तहत आप फ्री मोबाइल योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस लेख में आपको मालूम चला कि Free Mobile Yojana List 2023 कैसे देख सकते हैं या इसमें आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इस सूची में जिन-जिन लोगों का नाम आएगा, उसे इसके लिए एलिजिबल माना जाएगा। यदि आप इस स्कीम के लिए एलिजिबल है तो आप अपने नजदीकी फ्री मोबाइल कैंप में जाएं और वहां पर आगे की प्रक्रिया करने के बाद फ्री में मोबाइल प्राप्त करें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें