दिमाग की नसें फटने से पहले दिखती है ये लक्षण, समय रहते हो जाए सावधान, वरना जा सकती है जान

सिर में दर्द रहना या फिर सिर का भारी होना आजकल एक आम समस्या हो चुकी है। हममें से बहुत से लोग अक्सर इसकी शिकायत करते हैं कि उनका सिर सुबह उठने के बाद भारी है या उनके सिर में हमेशा दर्द रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये जानलेवा बीमारी का भी संकेत हो सकता है।  इस बीमारी की वजह से अचानक आपके दिमाग की नसें फट सकती हैं, जिसे ब्रेन स्ट्रोक कहा जाता है। इस कारण शरीर में लकवा भी मार सकता है और आपको जिंदगी भर के लिए विकलांगता झेलनी पड़ सकती है। अगर आप कुछ शुरुआती लक्षणों को पहचान लेंगे तो समय रहते आप इस जान लेवा बीमारी का इलाज करवा सकेंगे। 

क्या है ब्रेन स्ट्रोक?  क्यों फटती है दिमाग की नस? 

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा कंडीशन होती है, जिसकी वजह से आपकी जान भी जा सकती है। ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब दिमाग की किसी नस में ब्लॉकेज आ जाता है और दिमाग तक जाने वाले खून का रास्ता बाधित हो जाता है। इसकी वजह से दिमाग का एक पार्ट या पूरा हिस्सा काम करना बंद कर देता है। ब्लॉकेज को अगर समय रहते ना खोला जाए तो नस फट सकती है और ब्रेन हेमरेज हो सकता है। ब्रेन हैमरेज, ब्रेन स्ट्रोक की आखिरी स्टेज होती है, जिसके बाद मरीज को बचाया भी नहीं जा सकता और मरीज कोमा में जा सकता है। 

   

इन लक्षणों से करें पहचान

हमारे शरीर में जब कोई बीमारी आती है उससे पहले कुछ लक्षण दिखाई पड़ते हैं, अक्सर लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर इन लक्षणों पर गौर किया जाए तो समय रहते गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।  ब्रेन स्ट्रोक से पहले हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं आईए जानते हैं-

हमेशा सिर दर्द रहना

मायोक्लिनिक के अनुसार आपको  हमेशा हेडएक रहता है या फिर आपका सिर हमेशा भारी रहता है तो ये ब्रेन स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर दर्द असहनीय है और झेला नहीं जा रहा तो दवा खाने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

आंखों से संबंधित समस्या

हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि जब ब्रेन स्ट्रोक होता है तो आंखों से दिखाई नहीं देता। आपकी एक आंख या दोनों आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है। इसके अलावा आपको चीजें डबल-डबल भी दिख सकती हैं, ऐसी स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

लकवा मारना या सुन्नपन होना

अगर आपके शरीर के एक हिस्से में, चेहरे में या हाथ पैर में कमजोरी, सुन्नपन या लकवा जैसी समस्या हो रही है तो इसका मतलब हुआ कि आपको ब्रेन स्ट्रोक हो चुका है। आपको तुरंत अस्पताल जाकर इसका चेकअप कराना चाहिए। 

लक्षण दिखने पर तुरंत उठाएं ये कदम

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रेन स्ट्रोक के अधिकतर मामलों में अगर पेशेंट को समय रहते ट्रीटमेंट मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है। ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है और मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक आने के पहले 4 से 5 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं अगर इस दौरान सही इलाज मिल जाए तो रिकवरी की जा सकती है। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें